1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भगवंत मान ने दिया नया नारा ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल’ ,आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

भगवंत मान ने दिया नया नारा ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल’ ,आप अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमें 14 प्रतिशत वोट मिलने से 'आप' अब राष्ट्रीय पार्टी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इसका ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में हमें 14 प्रतिशत वोट मिलने से ‘आप’ अब राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी दो राज्यों में शासन कर रही है। भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections)  लड़ने जा रही है।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। हरियाणा (Haryana) ने इनेलो जैसी स्थानीय पार्टी सहित सभी राजनीतिक दलों को समय दिया है। अब हरियाणा की जनता बदलाव लाना चाहती है। केजरीवाल हरियाणा (Haryana) के हैं और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने देश की राजनीति बदल दी है तो हरियाणा में क्यों नहीं?

भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति दिल्ली और पंजाब से परिचित है, इसलिए इसका फायदा उसे मिलेगा। पंजाब के लोगों का हरियाणा में परिवार से रिश्ता है। सीएम होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं चुनाव के दौरान प्रचार करूंगा। हरियाणा के लोग हिंदी बोलते हैं।

भगवंत मान (Bhagwant Mann)  ने कहा कि हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा (Haryana) के लोग बदलाव चाहते हैं। हरियाणा (Haryana) के लोगों का केजरीवाल पर भरोसा है। हमारा नारा है, बदलेंगे हरियाणा का हाल, लाएंगे केजरीवाल। यहां के लोगों को दिल्ली और पंजाब के काम के बारे में पता है। चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को सफलता मिल रही है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...