1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Bhanu Saptami 2024 : भानु सप्तमी पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग , पूजन करने से मिलेगा शुभ फल

Bhanu Saptami 2024 : भानु सप्तमी पर बन रहा है त्रिपुष्कर योग , पूजन करने से मिलेगा शुभ फल

भगवान सूर्य को ऊर्जा और प्रकाश का परम स्रोत माना जाता है। आत्मा के कारक देवता माने जाने वाले सूर्य देवता से भक्त स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी के लिए आशीर्वाद मांगते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bhanu Saptami 2024 : भगवान सूर्य को ऊर्जा और प्रकाश का परम स्रोत माना जाता है। आत्मा के कारक देवता माने जाने वाले सूर्य देवता से भक्त स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। मान्यता है कि सूर्य जल चढ़ाना, मंत्रों का जाप करना और उपवास करने से भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज 25 अगस्त को भानु सप्तमी मनाई जाएगी।  भगवान सूर्य को सात घोड़ों द्वारा खींचे गए रथ पर सवार दिखाया गया है जो इंद्रधनुष के सात रंगों का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि पूजन से सूर्यदेव भक्तों के रोग और दोष दोनों को हरते हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

25 अगस्त 2024 को पड़ने वाली इस भानु सप्तमी पर दो दो शुभ योग भी बन रहे हैं। पहले योग का नाम है रवि योग और दूसरा योग है त्रिपुष्कर योग । बात करें इन योग के समय की तो रवि योग भानु सप्तमी की तिथि को सुबह 5 बजकर 56 मिनट से शुरू हो जाएगा. जो शाम को 4 बज कर 45 मिनट तक जारी रहेगा।

भानु सप्तमी के दिन सुबह जल्दी उठ कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। ऐसा करने के साथ-साथ सूर्य मंत्र का जाप भी करते जाएं। अर्घ्य के बाद सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें फिर गायत्री मंत्र का जाप भी करें। ऐसी मान्यता है कि इस पूजन से सूर्य का दोष दूर होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...