1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Bhelpuri: छोटी मोटी भूख के लिए बेहतरीन हैं भेलपूरी, सेहत के साथ साथ स्वाद में भी है जर्बदस्त

Bhelpuri: छोटी मोटी भूख के लिए बेहतरीन हैं भेलपूरी, सेहत के साथ साथ स्वाद में भी है जर्बदस्त

मौसम चेंज हो रहा है अब हल्की हल्की ठंड शुरु होने लगी है। ऐसे मौसम में दिन भर कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता रहता है। ऐसे में छोटी मोटी भूख की क्रेविंग के लिए भेलपुरी बेहतरीन ऑप्शन है। अगर खाना खाने के बावजूद आपको भूख लग रही है या कुछ खाने का मन कर रहा है तो आप घर में भेलपुरी ट्राई कर सकती हैं। बच्चों को भी भेलपुरी काफी पसंद होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मौसम चेंज हो रहा है अब हल्की हल्की ठंड शुरु होने लगी है। ऐसे मौसम में दिन भर कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता रहता है। ऐसे में छोटी मोटी भूख की क्रेविंग के लिए भेलपुरी बेहतरीन ऑप्शन है। अगर खाना खाने के बावजूद आपको भूख लग रही है या कुछ खाने का मन कर रहा है तो आप घर में भेलपुरी ट्राई कर सकती हैं। बच्चों को भी भेलपुरी काफी पसंद होती है। ऐसे में हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स के तौर पर आप भेलपुरी बना सकती है। तो चलिए घर में हम आपको भेलपुरी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप घर में आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

भेलपुरी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मुरमुरे – एक कप,
प्याज बारीक कटी – 1,
टमाटर बारीक कटे – 2,
आलू उबला हुआ – 1,
हरी धनिया चटनी – 2 चम्मच,
इमली चटनी – 2 चम्मच,
हरी धनिया,
एक बारीक कटी हरी मिर्च,
एक चम्मच चाट मसाला,
एक चम्मच नींबू रस,
कच्चे आम के कुछ टुकड़े,
सेव – आधा कप,
चना दाल मसाला– 1 टेबलस्पून,
नमक स्वादानुसार

भेलपुरी बनाने का तरीका

भेलपुरी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक आलू को उबालें और उसका छिलका उतारकर उसके भी छोटे छोटे टुकड़े कर लें।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

अब एक गहरे बर्तन में मुरमुरे डालें और उसके बाद बारीक कटी प्याज, आलू, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें हरी धनिया और इमली की चटनी डालकर एक चम्मच की मदद से इन्हें आपस में अच्छे से मिला सकते हैं।

इसके बाद भेल में चाट मसाला, नींबू रस, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आखिर में सेव डालकर सभी चीजों को ठीक से मिला लें। अब भेल को सर्विंग प्लेट में डालें और ऊपर से पापड़ी, कच्चे आम के टुकड़े, सेव, हरा धनिया गार्निश कर सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...