1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हिमाचल विधानसभा स्पीकर की बड़ा एक्शन, जयराम ठाकुर सहित BJP के 15 विधायक सस्पेंड

हिमाचल विधानसभा स्पीकर की बड़ा एक्शन, जयराम ठाकुर सहित BJP के 15 विधायक सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश​ (Himachal Pradesh) के विधानसभा स्पीकर (Assembly Speaker) ने बड़ा एक्शन लेते हुए बजट सत्र (Budget Session) के दौरान भाजपा के 14 विधायकों (14 BJP MLA)  को सस्पेंड कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश​ (Himachal Pradesh) के विधानसभा स्पीकर (Assembly Speaker) ने बड़ा एक्शन लेते हुए बजट सत्र (Budget Session) के दौरान भाजपा के 15 विधायकों (15 BJP MLA)  को सस्पेंड कर दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर बसपा ने उतारे उम्मीदवार,देखें सूची

विधानसभा सदन में हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, रणधीर शर्मा, विनोद कुमार समेत 15 विधायक सदन से निष्कासित किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने निष्कासित किए सदस्यों को बाहर जाने के आदेश दिए। विधानसभा अध्यक्ष के मार्शल से धक्कामुक्की के मामले में यह कार्रवाई की गई है। सदन में अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्पीकर के मार्शल से धक्कामुक्की करने का मामला। अध्यक्ष ने कहा कि अगर निष्कासित सदस्य बाहर नहीं जाएंगे तो इन्हें मार्शल इन्हें बलपूर्वक निकालेंगे। इसके बाद सदस्य बेल में चले गए सदस्य। नारेबाजी करते रहे।

संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सदन को इन हालात में चलाया जाना संभव नहीं है। सदन से  हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि उनके साथ धक्कामुक्की की गई। शोर-शराबे और हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 12: 00 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  कांग्रेस के विधायक भी सदन से बाहर चले गए हैं। भाजपा के विधायक अभी भी सदन के भीतर नारेबाजी कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...