1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,राहुल गांधी के करीबी दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,राहुल गांधी के करीबी दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र (South Mumbai Lok Sabha Seat) पर शिवसेना (यूबीटी) अपना दावा पेश कर रही है, जिसके बाद से देवड़ा खासे नाराज चल रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र (South Mumbai Lok Sabha Seat) पर शिवसेना (यूबीटी) अपना दावा पेश कर रही है, जिसके बाद से देवड़ा खासे नाराज चल रहे थे। उन्होंने उद्धव गुट को चेतावनी भी दी थी। साथ ही साथ बीते दिन चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वह अपने समर्थकों से बातचीत कर रहे हैं।

पढ़ें :- बिजली कटौती को लेकर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: कई अधिकारी हुए सस्पेंड, लापरवाह अफसरों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

मिलिंद देवड़ा (Milind Deora)  ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिससे पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। मैं वर्षों से अटूट सपोर्ट के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिलिंद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा (Milind Deora)  के बेटे हैं और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट (South Mumbai Lok Sabha Seat) से सांसद भी रह चुके हैं। मिलिंद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के करीबियों में भी गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे और उनकी नाराजगी की वजह लोकसभा की दक्षिण मुंबई सीट (South Mumbai Seat) है, जहां से वह 2004 से साल 2014 तक सांसद रहे हैं।

मोदी लहर में हारे थे मिलिंद देवड़ा

मिलिंद देवड़ा (Milind Deora)  को 2014 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में मोदी लहर में अविभाजित शिवसेना द्वारा उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त बीजेपी (BJP) और अविभाजित शिवसेना का गठबंधन था और अरविंद सावंत साल 2014 से इस सीट पर सांसद हैं। अरविंद सावंत अब उद्धव गुट में हैं और सीट बंटवारे में उद्धव गुट (Uddhav Group) के नेता खुल कर इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे है, जिससे मिलंद नाराज थे।

कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा था कि मुंबई दक्षिण सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस के पास रही है और देवड़ा परिवार सालों से इस संसदीय क्षेत्र से जुड़ा रहा है, लेकिन यह सीट अब उद्धव गुट के झोली में जा सकती है क्योंकि पिछले 10 सालों से इस सीट पर अरविंद सावंत सांसद हैं।

पढ़ें :- Nutrition & Diet: नाश्ते में शामिल करें स्प्राउट्स सलाद, थकान और सुस्ती को कहें अलविदा

ये पूरी अटकलें तेज क्यों हुईं?

फिलहाल महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी का गठबंधन है, जिसमें कांग्रेस समेत शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी शरद पवार गुट शामिल है, शिवसेना UBT ने दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट (South Mumbai Lok Sabha Seat)पर दावा ठोका है। इस सीट पर पिछले कई सालों से देवड़ा परिवार चुनाव लड़ता रहा है। सीट बंटवारे से पहले ही जिस तरह से दक्षिण मुंबई की सीट (South Mumbai Seat) पर दावा किया गया उसके बाद से ही मिलिंद देवड़ा नाराज हैं।

मिलिंद देवड़ा (Milind Deora)  कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने जा रहे हैं। शिंदे गुट के लिए तो वह ताश का एक्का होंगे ही, लेकिन महागठबंधन की सरकार में क्या भारतीय जनता पार्टी (BJP) दक्षिण मुंबई की सीट (South Mumbai Seat)  छोड़ने के लिए तैयार होगी? यह भी बड़ा सवाल होगा क्योंकि राहुल नार्वेकर और मंगल प्रभात लोढ़ा दक्षिण मुंबई की सीट (South Mumbai Seat) से भाजपा के दावेदार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...