1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Bigg Boss 19 : द ट्रेटर्स’ फेम रैपर ने ठुकराया Bigg Boss 19 का ऑफर, शो पर आया नया अपडेट

Bigg Boss 19 : द ट्रेटर्स’ फेम रैपर ने ठुकराया Bigg Boss 19 का ऑफर, शो पर आया नया अपडेट

मस रियेलिटी शो बिगबॉस 19 को लेकर लोगों  में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसे लेकर बड़ी खबर आई हैं। बीते  दिन खबर आई थी अनुपमा के एक्टर ने बिगबॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। बता दें की करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ फेम फेमस रैपर रफ्तार ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

फेमस रियेलिटी शो बिगबॉस 19 को लेकर लोगों  में खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं अब इसे लेकर बड़ी खबर आई हैं। बीते  दिन खबर आई थी अनुपमा के एक्टर ने बिगबॉस के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। बता दें की करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ फेम फेमस रैपर रफ्तार ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।

पढ़ें :- बढ़ गया मिर्जापुर का सस्पेंस! मेकर्स ने शेयर किए जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर्स

रफ्तार ने ठुकराया बिगबॉस का ऑफर

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने ‘द ट्रेटर्स’ के कई सेलेब्स को अप्रोच किया था। इसमें पूरव झा, एलनाज नौरोजी, अपूर्वा मुखीजा और रफ्तार का नाम शामिल था। पूरव और एलनाज पहले ही बिग बॉस 19 के ऑफर को ठुकरा चुके थे। अब लेटेस्ट अपडेट है कि रैपर रफ्तार ने भी मेकर्स के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है। इस बात की अनाउंसमेंट उन्होंने खुद ही एक पोस्ट के जरिए की है।

इंस्टा स्टोरी पर दिया अपडेट

रैपर रफ्तार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने क्लियर कर दिया है कि वह बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने बिग बॉस 19 के साथ बड़ा सा NO लिखा है। दूसरी तरफ biggboss.tazakhabar ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अपडेट दिया है कि रफ्तार सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।

पढ़ें :- नेटिजन्स ने जैकलिन फर्नांडीज को बताया 'वेलकम टू द जंगल' का सरप्राइज पैकेज, 'जेनी' के किरदार पर फैंस ने बरसाया जमकर प्यार

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...