1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, कहा- पांच छात्रों ने आत्महत्या की, शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए

कॉकरोच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, कहा- पांच छात्रों ने आत्महत्या की, शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए

CJP Chief Abhijit Dipke arrives in Delhi : ऑनलाइन मूवमेंट 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। दिपके ने कहा, "शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए। पांच छात्रों ने आत्महत्या की है।"

By Abhimanyu 
Updated Date

CJP Chief Abhijit Dipke arrives in Delhi : ऑनलाइन मूवमेंट ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। दिपके ने कहा, “शिक्षा मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए। पांच छात्रों ने आत्महत्या की है।”

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने की मजिस्ट्रेट की हिम्मत कैसे हुई? कॉकरोच को 5 लाख की मिली नोटिस देख भड़के CJI

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। अभिजीत ने बाहर आकर अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया। अभिजीत दिपके ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थकों को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचने की अपील की है। सीजेपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की मंज़ूरी दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं है।”

एक अन्य पोस्ट में सीजेपी ने लिखा, “कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं। भारत के संविधान के पूरे समर्थन के साथ, कॉकरोच जंतर-मंतर पर सुबह 10 बजे से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।”

पढ़ें :- नीशू आजाद के घर पर हुआ पथराव! बालकनी और किचन में गिरे पत्थर...वीडियो शेयर कर जताई सुरक्षा की चिंता

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...