1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’

'बिग बॉस 20' के मंच पर जब मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति को छोड़ने पहुंचे, तो सलमान खान ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए रीति की खिंचाई की और मजे लिए।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही अगर किसी कंटेस्टेंट को सलमान खान से ऐसी वॉर्निंग मिल जाए, तो जाहिर है चर्चा तो होगी ही और इस बार ये सलाह मिली है भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को। सलमान खान ने रीति को ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर खुद मनोज तिवारी भी मुस्कुराने लगे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा “घर में अंडे को लेकर कभी फाइट मत करना, बाप पर मत जाना!”

पढ़ें :- Padmaavat Controversy: जीभ काटने वाले को ₹1.51 लाख का इनाम, जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से बवाल

शो में एंट्री पर सलमान ने खींची मनोज तिवारी की टांग

दरअसल, बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति को बिग बॉस के घर तक छोड़ने पहुंचे हैं। मंच पर मनोज तिवारी की एंट्री भी बेहद खास अंदाज में होती है। वो अपना मशहूर गाना ‘रिंकिया के पापा’ गाते हुए स्टेज पर पहुंचते हैं। इसके बाद सलमान खान अपने पुराने अंदाज में मनोज तिवारी की खिंचाई करते हैं और कहते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बिग बॉस ने तथास्तु बोला और आपने सोचा कि शो में दो-दो बार आ सकते हैं।

पढ़ें :- Bigg Boss 20 : बिग बॉस 20 में एंट्री लेंगे ये कंटेस्टेंट्स, जानें किन-किन नामों की हो रही चर्चा

मनोज तिवारी जवाब देते हैं कि वो खुद खेलने नहीं, बल्कि अपनी बेटी को बिग बॉस के दरवाजे तक छोड़ने आए हैं। इसके बाद होती है रीति तिवारी की एंट्री। रीति स्टेज पर सिंगिंग करती नजर आती हैं और यहीं सलमान खान उन्हें उनके पिता से जुड़ी एक पुरानी बिग बॉस याद दिला देते हैं।

डॉली बिंद्रा वाला विवाद दिलाया याद

दरअसल, मनोज तिवारी बिग बॉस के सीजन 4 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुके हैं। उस दौरान डॉली बिंद्रा के साथ उनका अंडे को लेकर हुआ विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। यही वजह है कि सलमान ने रीति को मजाक में सलाह दी कि अगर घर में अंडे को लेकर लड़ाई हो तो वो अपने पिता के नक्शेकदम पर न चलें। रीति भी सलमान की इस बात पर हंसते हुए जवाब देती हैं कि “बाप पर तो जाना नहीं।” यानि बिग बॉस 20 शुरू होने से पहले ही तिवारी परिवार का बिग बॉस कनेक्शन सुर्खियों में आ गया है।

सिंगर से राजनीति और अब बिग बॉस का सफर

रीति तिवारी, मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। 23 जून 2001 को जन्मी रीति सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। इसके अलावा वह एनजीओ और सोशल वर्क से भी जुड़ी रही हैं। साल 2024 में रीति ने बीजेपी जॉइन कर राजनीति में कदम रखा। और अब उनकी पहचान में एक नया नाम जुड़ गया है- बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट। खास बात ये है कि उनके पिता मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। अब देखना होगा कि रीति इस शो में कैसे अपनी अलग पहचान बनाती हैं

पढ़ें :- तिरंगा प्रेरित गाउन पहनकर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, विवाद बढ़ा तो बोलीं- भारत मेरी पहचान का हिस्सा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...