‘बिग बॉस 12’ के कारण सबा खान को आज भी दर्शक पहचानते हैं। इस शो के कारण वह काफी चर्चा में बनी रही हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक बिजनेस मैन वसीम नवाब से जोधपुर में निकाह कर लिया है। अपने निकाह की तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
मुंबई। ‘बिग बॉस 12’ के कारण सबा खान को आज भी दर्शक पहचानते हैं। इस शो के कारण वह काफी चर्चा में बनी रही हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक बिजनेस मैन वसीम नवाब से जोधपुर में निकाह कर लिया है। अपने निकाह की तस्वीरें भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं।
सबा खान ने लिखा इमोशनल मैसेज
इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी सबा खान ने लिखा है, ‘अल्हम्दुलिल्लाह, कुछ दुआएं चुपचाप अपनाई जाती हैं, जब तक कि दिल तैयार ना हो जाए। आज मैं पूरे भरोसे के साथ, अपनी निकाह की जर्नी आपके साथ साझा करती हूं। बिग बॉस में जिस लड़की को आपने सपोर्ट किया, जिसका हौसला बढ़ाया और जिसे प्यार दिया, वह अब जिंदगी के एक नए दौर की शुरुआत कर चुकी है। निकाह के इस पाक सफर की शुरुआत करते हुए आपकी दुआओं का इंतजार है।’ यूजर्स ने भी सबा खान के निकाह की तस्वीरों पर बधाई संदेश लिखे हैं। सबा के फैंस भी उनकी शादी की तस्वीरें देखकर खुश नजर आए।
View this post on Instagram
पढ़ें :- Koffee With Karan Season 9 : करण के शो के पहले मेहमान बने भाईजान सलमान, पूछा ऐसा सवाल शर्म से हुए पानी-पानी, यहां देखें प्रोमो
जानें कौन है सबा खान के शौहर?
सबा खान जोधपुर के एक नवाब परिवार की बहू बनी हैं। एक्ट्रेस के शौहर वसीम जोधपुर के एक नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सबा की शादी बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में हुई। वह लाल शादी के जोड़े में खूब सारे सोने के गहने पहने नजर आईं। सबा की शादी में आदिल खान भी नजर आए जो राखी सावंत से शादी करके चर्चा में आए थे। बाद में आदिल खान ने राखी से तलाक ले लिया। वह सबा की शादी में इसलिए मौजूद थे क्योंकि सबा की बहन सोमी खान ने उन्होंने इस साल की शुरुआत में निकाह किया था।