1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में सम्राट सरकार का मेगा कैबिनेट विस्तार आज, 32 मंत्री लेंगे शपथ; निशांत कुमार बनेंगे मंत्री! पीएम मोदी का पटना में रोड शो

बिहार में सम्राट सरकार का मेगा कैबिनेट विस्तार आज, 32 मंत्री लेंगे शपथ; निशांत कुमार बनेंगे मंत्री! पीएम मोदी का पटना में रोड शो

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां NDA अपनी राजनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन करेगा। इस मेगा इवेंट में कुल 32 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। समारोह को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Patna:  बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार आज होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होगा, जहां NDA अपनी राजनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन करेगा। इस मेगा इवेंट में कुल 32 नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। समारोह को खास बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के कई बड़े नेता पटना पहुंच रहे हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

पढ़ें :- एमएलसी पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब सीएम पद को लेकर बढ़ा सस्पेंस

NDA फॉर्मूले के तहत हुआ बंटवारा

कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा पहले ही तय कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी को सबसे ज्यादा हिस्सेदारी मिली है, जबकि जेडीयू के 13 मंत्री सपथ ग्रहण करेंगे।

. बीजेपी से 15 मंत्री
. जेडीयू से 13 मंत्री
. LJP(R) से 2 मंत्री
. HAM और RLM से 1-1 मंत्री

​मीडिया रिपोर्ट्स के मु​ताबिक देर रात तक चली बैठकों के बाद अंतिम सूची को मंजूरी दी गई। गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात ही पटना पहुंच गए थे और उन्होंने ललन सिं​ह, संजय झा समेत NDA के कई बड़े नेताओं के साथ लंबी रणनीतिक बैठक की।

पढ़ें :- बिहार की नई सरकार में NDA के किस दल से होंगे कितने मंत्री, देखें- संभावित फार्मूला

एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक PM मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है। एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक करीब 8 किलोमीटर लंबे मार्ग पर जगह-जगह स्वागत की तैयारी की गई है। PM का काफिला पटना एयरपोर्ट से निकलकर हार्डिंग रोड, बीजेपी मुख्यालय, इनकम टैक्स गोलंबर, डाक बंगला चौराहा और जेपी गोलंबर होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगा। रास्ते में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत करेंगे।

निशांत कुमार की एंट्री बनी चर्चा का केंद्र

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा जेडीयू कोटे से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के संभावित मंत्री बनने को लेकर है। पहली बार उन्हें सत्ता संरचना में अहम भूमिका मिलने जा रही है। राजनीतिक गलियारों में इसे जेडीयू की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीजेपी कोटे से ये चेहरे होंगे शामिल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी की ओर से जिन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने जा रही है, उनमें विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, नीतीश मिश्रा, राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, नंद किशोर राम और रामचंद्र प्रसाद जैसे नाम प्रमुख हैं।

इसके अलावा इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र और अरुण शंकर प्रसाद को भी मौका मिलने की चर्चा है।

जेडीयू और सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, शीला मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा और जमा खान जैसे नेताओं को कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) से संजय पासवान और संजय सिंह मंत्री बन सकते हैं। HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की तैयारी है।

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत

सम्राट चौधरी सरकार का यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रियों की संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे 2029 की राजनीति और NDA के सामाजिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश के साथ युवा और अनुभवी चेहरों का मिश्रण इस विस्तार की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...