1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bike Stunt Video: फिल्म ‘मिसरी’ का प्रमोशन एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख पर पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट के लिए केस दर्ज

Bike Stunt Video: फिल्म ‘मिसरी’ का प्रमोशन एक्टर टीकू तलसानिया और मानसी पारेख पर पड़ा भारी, खतरनाक बाइक स्टंट के लिए केस दर्ज

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) और एक्ट्रेस मानसी पारेख (Manasi Parekh) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अपनी आने वाली गुजराती फिल्म 'मिसरी' (Gujarati film "Misery") का प्रमोशन (Promotion) करना उन्हें और फिल्म की टीम को भारी पड़ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) और एक्ट्रेस मानसी पारेख (Manasi Parekh) एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अपनी आने वाली गुजराती फिल्म ‘मिसरी’ (Gujarati film “Misery”) का प्रमोशन (Promotion) करना उन्हें और फिल्म की टीम को भारी पड़ गया है।

पढ़ें :- हुमायूं कबीर ने ममता को दिया प्रस्ताव, आप 'मेरी सीट से लड़ें उपचुनाव, मैं दूंगा साथ', बोले-जो भी हूं आपकी वजह से हूं

पढ़ें :- ​तमिलनाडु में राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देकर CM विजय खेल गए बड़ा गेम, लोकसभा चुनाव पर 2029 नजर

खबरों के मुताबिक, टीकू तलसानिया (Tiku Talsania), मानसी पारेख (Manasi Parekh) और फिल्म के कुछ दूसरे कलाकार अहमदाबाद की बिजी सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंट (Dangerous Bike Stunt) करते नजर आए। ये सब वे अपनी फिल्म ‘मिसरी’ के प्रमोशन के लिए कर रहे थे। बुधवार को फिल्म की एक प्रमोशनल रैली निकाली गई थी, उसी दौरान यह सब हुआ।

पढ़ें :- Rajya Sabha Elections 2026 : बीजेपी ने 6 राज्यों की 11 सीटों पर तय किए नाम, मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

किसी ने इस बाइक रैली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग एक्टर्स की इस हरकत की जमकर आलोचना कर रहे हैं कि प्रमोशन के लिए इस तरह सड़क पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना कितना गलत है। मामला इतना बढ़ गया कि अहमदाबाद पुलिस ने इस पर एक्शन ले लिया है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने टीकू तलसानिया (Tiku Talsania), मानसी पारेख (Manasi Parekh)  और इस स्टंट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि टीकू तलसानिया (Tiku Talsania) ‘हंगामा’, ‘धमाल’ और ‘देवदास’ जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल्स के लिए जाने जाते हैं। अब देखना यह है कि इस कानूनी पचड़े से वे कैसे बाहर निकलते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...