1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. भाजपा नेताओं ने कहा- नारी शक्ति और प्रशासनिक कुशलता की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

भाजपा नेताओं ने कहा- नारी शक्ति और प्रशासनिक कुशलता की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

भाजपा नेताओं ने कहा- नारी शक्ति और प्रशासनिक कुशलता की प्रतीक थीं अहिल्याबाई

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज::  सोनौली नगर पंचायत कार्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव, बोले- गलत काम न करने वाले बीएलओ कर रहे आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही छुट्टी

भाजपा नेता रवि वर्मा ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने अहिल्याबाई को नारी शक्ति, प्रशासनिक कुशलता और धर्मपरायणता का प्रतीक बताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विशुन देव चौरसिया ने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने समाज को नई दिशा दी और उनके पदचिह्नों पर चलकर जन कल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राहुल यादव, भाजपा नेता प्रेम जायसवाल, प्रेम सिंह, राजू गुप्ता, विकास मिश्रा, बैजनाथ वर्मा, मनीष गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल सहित पालिका के कर्मचारी और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

पढ़ें :- Chandra Grahan 2026 : राममंदिर में सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे राम लला के दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल

 

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...