1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बीजेपी ने लद्दाख से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को बनाया कैंडिडेट

बीजेपी ने लद्दाख से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को बनाया कैंडिडेट

बीजेपी (BJP) ने लद्दाख से अपने वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल (BJP made Tashi Gyalson)  का टिकट काटकर मंगलवार को ताशी ग्यालसन (Tashi Gyalson) को उम्मीदवार बनाया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लद्दाख से अपने वर्तमान सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल (BJP made Tashi Gyalson)  का टिकट काटकर मंगलवार को ताशी ग्यालसन (Tashi Gyalson) को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

लद्दाख में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में जामयांग सेरिंग नामग्याल ने निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैन को 10,930 वोटों के अंतर से हराया था। आगामी चुनाव में कांग्रेस ने अभी तक लद्दाख के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

यह बीजेपी की 14वीं लिस्‍ट है। इससे पहले 13 बार पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए लिस्ट जारी हो चुकी हैं। साथ ही ओडिशा में होने वाले विधानसभा के लिए भी BJP ने अलग से कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ हो चुकी है। पिछली बार की तरह ही इस बार 7 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे। नतीजों का ऐलान 4 जून को किया जाएगा।

 

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...