1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Pakistan’s Balochistan province :  बीएलए ने बलूचिस्तान में फिर मचाया गदर, फिदायीन हमले में मारे गए पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी

Pakistan’s Balochistan province :  बीएलए ने बलूचिस्तान में फिर मचाया गदर, फिदायीन हमले में मारे गए पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी

पाकिस्तान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने फिर कोहराम मचाया है। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले के जीवानी क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड (Pakistan Coast Guard) के एक कैंप पर शुक्रवार शाम फिदायीन हमला हुआ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan’s Balochistan province :  पाकिस्तान में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने फिर कोहराम मचाया है। खबरों के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले के जीवानी क्षेत्र में स्थित पाकिस्तान कोस्ट गार्ड (Pakistan Coast Guard) के एक कैंप पर शुक्रवार शाम फिदायीन हमला हुआ। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन (Banned militant organization) बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इसमें 30 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान की सेना और सरकार ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें :- ISI के 4 आतंकियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

बलूचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,यह फिदायीन हमला शुक्रवार शाम करीब 6:32 बजे हुआ। इसे BLA की विशेष इकाई मजीद ब्रिगेड (Majeed Brigade) ने अंजाम दिया। BLA ने दावा किया कि अत्ताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल नाम के एक आत्मघाती हमलावर ( suicide bomber) ने स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 6:32 बजे विस्फोटकों से भरे माजदा ट्रक को कड़ी सुरक्षा वाले धे कोस्ट गार्ड कैंप में घुसा दिया, जिससे एक भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और कैंप को भारी नुकसान पहुंचा।

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने एक बयान जारी कर दावा किया कि शक्तिशाली विस्फोट ( Powerful explosion ) के कारण कोस्ट गार्ड का पूरा किला जैसा कैंप मलबे में बदल गया। संगठन के मीडिया विंग हक्काल (Media Wing Hakkal) ने 43 सेकंड का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें दावा किया गया कि विस्फोट से ठीक पहले विस्फोटकों से भरा ट्रक शिविर में प्रवेश कर रहा था

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...