1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Blue Screen of Death : अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम, दुनियाभर के यूजर्स परेशान, बैंक पड़े ठप

Blue Screen of Death : अचानक से री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम, दुनियाभर के यूजर्स परेशान, बैंक पड़े ठप

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है।

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने इस बग पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स प्रभावित हुए हैं। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि यह बग हार्डवेयर की वजह से है या सॉफ्टवेयर की वजह से, क्योंकि कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि उन्होंने हाल ही में नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया है और अपडेट को भी इंस्टॉल किया है उसके बाद भी उनके सिस्टम में यह दिक्कत आ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...