भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra की ओर से ICE सेगमेंट के साथ ही Electric सेगमेंट में कई SUVs को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से आज से दो नई एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। इनमें Mahindra BE6 और XEV 9e शामिल हैं। कितने रुपये में इन दोनों को बुक (Mahindra BE6 booking) करवाया जा सकता है।
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra की ओर से ICE सेगमेंट के साथ ही Electric सेगमेंट में कई SUVs को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से आज से दो नई एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। इनमें Mahindra BE6 और XEV 9e शामिल हैं। कितने रुपये में इन दोनों को बुक (Mahindra BE6 booking) करवाया जा सकता है। कब से इनकी डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। कितने रुपये की कीमत पर इनको ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
बुकिंग शुरू
महिंद्रा की ओर से कुछ समय पहले लॉन्च की गईं नई जेनरेशन एसयूवी Mahindra BE6 और Mahindra XEV 9e के लिए आज से बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। दोनों electric SUVs के लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन मोड में डीलरशिप के जरिए बुकिंग करवाई जा सकती है।
कितने रुपये में होगी बुकिंग?
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बुकिंग को 14 फरवरी 2025 की सुबह आठ बजे से शुरू कर दिया गया है।
कब से शुरू होगी डिलीवरी?
महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 से टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी को शुरू (BE6 and XEV9e delivery)किया जाएगा। Pack Two और Pack Three Select की डिलीवरी को जूून और जुलाई 2025 में शुरू किया जाएगा। इसके बाद Pack Two की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। Mahindra BE 6 और XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack One और Pack One Above की डिलीवरी को सबसे आखिरी में August 2025 से शुरू किया जाएगा।
जानें कीमत?
Mahindra की ओर से BE6 को पांच वेरिएंट्स में लाया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 26.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लाया जा रहा है।
वहीं Mahindra XEV 9e की एक्स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट को 30.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। इसे चार वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।
किनसे है मुकाबला?
महिंद्रा की BE6 और XEV 9e को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इनका मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor EV, Hyundai Creta EV, MG ZS EV, BYD Atto3 के साथ ही जल्द लॉन्च होने वाली Maruti E Vitara, Tata Harrier EV जैसी एसयूवी के साथ होगा।