रंगों का त्योहार होली उत्सव पूरे देश में धूमधाम और रंग गुलाल के साथ मनाई जाती है। भारत के विभिन्न राज्यों और इलाकों में होली के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं।
जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है। इस रंगोत्सव का समापन रंग पंचमी के दिन होता है। तो आइए अब जानते हैं पूरे ब्रजमंडल में कौनसी होली किस दिन खेली जाएगी।
ब्रज की होली 2025 कार्यक्रम डेट
7 मार्च 2025- बरसाना, श्रीजी मंदिर में लड्डू मार होली
8 मार्च 2025- बरसाना में लट्ठमार होली
9 मार्च- नंदगांव, नंद भवन में लट्ठमार होली
10 मार्च- बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली
10 मार्च- कृष्ण जन्मभूमि पर हुरंगा का आयोजन
11 मार्च- गोकुल के रमणरेती और द्वारकाधीश मंदिर में होली खेली जाएगी
11 मार्च- गोकुल में छड़ीमार होली
12 मार्च- वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का उत्सव
13 मार्च- होलिका दहन
14 मार्च- पूरे ब्रज में होली का उत्सव
15 मार्च- दाऊजी का हुरंगा
16 मार्च- नंदगांव में हुरंगा खेला जाएगा
17 मार्च- जाव गांव में पारंपरिक हुरंगा खेला जाएगा
18 मार्च को मुखरई में चरकुला नृत्य का आयोजन किया जाएगा
22 मार्च -वृंदावन के रंगनाथ मंदिर में होली का उत्सव मनाया जाएगा। बृज की 40 दिन की होली उत्सव का समापन
ब्रज की होली का महत्व
ब्रज की होली का महत्व बहुत खास है। यह होली, भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम और उनकी लीलाओं से जुड़ी हुई है। यहां होली को होरा भी कहा जाता है। ब्रज की होली में लट्ठमार होली सबसे खास होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापरयुग में भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी। इसके बाद से ही यहां लट्ठमार होली खेलने की परंपरा शुरू हुई।