1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में बेखौफ वारदात: पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया, 45 दिनों बाद ऐसे हुआ खुलासा

आगरा में बेखौफ वारदात: पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया, 45 दिनों बाद ऐसे हुआ खुलासा

वारदात को अंजाम देने के बाद वो सामान्य रूप से रहने लगी। कोई भी सुरेंद्र के बारे में पूछता तो वो कहीं जाने की बात कहती रही। इस दौरान वो लोगों की सहानभूति बटोरने के लिए रोती भी रही। करीब 45 दिनों तक सुरेंद्र का पता नहीं लगा और रुबी ने इस राज को दबाए रखा। उधर, सुरेंद्र के खिलाफ एक ट्रक चोरी का मामला दर्ज था, जिसके कारण पुलिस अचानक उसके घर पहुंची और सुरेंद्र के बारे में जानकारी हासिल की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक खौफनाक वारदात सामने आई, जिसको सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। दरअसल, एक पत्नी ने पति की हत्याकर शव को बाथरूम में दफना दिया था। वारदात के बाद आरोपी ​महिला करीब 45 दिनों तक वारदात को छुपाती रही। परिजनों और परिचितों के सामने वो पति के लापता होने का नाटक करती रही लेकिन पुलिस की एक रूटीन वेरिफिकेशन में इस खौफनाक वारदात से पर्दा उठ गया। अब पुलिस महिला से पूछताछ कर हत्या का असली कारण जानने की कोशिश कर रही है।

पढ़ें :- प्रशासन में नवाचार, दक्षता एवं उत्कृष्टता का समावेश सुशासन की है आधारशिला: सीएम योगी

बताया जा रहा है कि, आगरा के दहतोरा निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा की शादी 16 साल पहले रुबी नाम की एक महिला से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। घटना के दिन रुबी ने दोनो बेटियों को उनके जेठ के घर भेज दिया था। इसके बाद रात में रुबी ने खाने में खीर बनाई और उसमें नींद की गोलियां मिला दी। खीर खाने के बाद सुरेंद्र बेहोश हो गया, जिसके बाद रुबी ने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। साक्ष्य छिपाने के लिए उसने पति के शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद वो सामान्य रूप से रहने लगी। कोई भी सुरेंद्र के बारे में पूछता तो वो कहीं जाने की बात कहती रही। इस दौरान वो लोगों की सहानभूति बटोरने के लिए रोती भी रही। करीब 45 दिनों तक सुरेंद्र का पता नहीं लगा और रुबी ने इस राज को दबाए रखा। उधर, सुरेंद्र के खिलाफ एक ट्रक चोरी का मामला दर्ज था, जिसके कारण पुलिस अचानक उसके घर पहुंची और सुरेंद्र के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान पत्नी की संदिग्ध गतिविधियां देखकर पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी कहानी बता दी।

पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर बाथरूम की खुदाई करवाकर सुरेंद्र का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी की सद्बुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया यज्ञ, दिग्विजय सिंह बोले- 1.11 लाख का चंदा दिया, अब अयोध्या कोर्ट में वाद दायर करेंगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...