1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast Recipes: फटाफटा ऐसे तैयार करें ब्रेकफास्ट, ट्राई करें सूजी और पोहे का चिल्ला की आसान सी रेसिपी

Breakfast Recipes: फटाफटा ऐसे तैयार करें ब्रेकफास्ट, ट्राई करें सूजी और पोहे का चिल्ला की आसान सी रेसिपी

सभी हाउस फाइव के लिए सुबह का समय बहुत कीमती होता है। बच्चों को तैयार करना उनका टिफिन तैयार करना पति औऱ परिवार को चाय नाश्ता तैयार करना ऑफिस के लिए टिफि बनाना। ऐसे में महिलाएं ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा तैयार करने की सोचती है ।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सभी हाउस फाइव के लिए सुबह का समय बहुत कीमती होता है। बच्चों को तैयार करना उनका टिफिन तैयार करना पति औऱ परिवार को चाय नाश्ता तैयार करना ऑफिस के लिए टिफि बनाना। ऐसे में महिलाएं ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा तैयार करने की सोचती है ।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

जिससे बच्चों और परिवार का पेट भी भर जाए और हेल्दी भी। साथ में फटाफट बिना किसी झंझट के बनकर तैयार भी हो जाए। तो आज हम आपके लिए एक ऐसी  ही रेसिपी लेकर आए है। यह रेसिपी है सूजी और पोहे का चिल्ला। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सूजी और पोहे का चीला बनाने के लिए सामग्री

सूजी 1/2 कप
पोहा 1/2 कप
दही 1/2 कप
पानी 1/2 कप
बारीक कटी हुई सब्जियां 1/2 कप (गाजर, पालक, प्याज़, टमाटर)
1-2 हरी मिर्च
जीरा 1/2 चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल

सूजी और पोहे का चीला बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सूजी और पोहे का चीला बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर छान लें। इसे नरम होने के लिए कुछ मिनट के लिए रख दें। एक बड़े कटोरे में, सूजी, नरम पोहा और दही मिलाएं। एक मिक्स बनाने के लिए इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं। मिश्रण को 15-20 मिनट के लिए रख दें। इस बैटर में कटी हुई सब्जियां, जीरा, हरी मिर्च और नमक मिलाएं।

मध्यम आंच पर नॉन-स्टिक पैन या तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल लगाएं। पैन पर एक चमच्च घोल डालें और इसे समान रूप से गोलाकार गति में फैलाएं ताकि एक पतला बनकर तैयार हो जाए। इसे तब तक पकाएं जब तक कि किनारे ऊपर न उठने लगें और नीचे का हिस्सा सुनहरा भूरा न हो जाए। चीले को पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...