1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast Recipes: आज ब्रेकफास्ट में मनपसंद सब्जी के साथ ट्राई करें टेस्टी चावल की पूड़ी, ये है इसकी रेसिपी

Breakfast Recipes: आज ब्रेकफास्ट में मनपसंद सब्जी के साथ ट्राई करें टेस्टी चावल की पूड़ी, ये है इसकी रेसिपी

कुछ लोगो को चावल इतना पसंद होता है कि उन्हे चावल से बनी सारी चीजें पसंद होती है। जिन लोगो को चावल बहुत पसंद है उनके लिए आज हम लेकर आये है चावल की पूड़ी। जी हां अभी तक आपने आटे की और मैदे की पूड़ी खायी होगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कुछ लोगो को चावल इतना पसंद होता है कि उन्हे चावल से बनी सारी चीजें पसंद होती है। जिन लोगो को चावल बहुत पसंद है उनके लिए आज हम लेकर आये है चावल की पूड़ी। जी हां अभी तक आपने आटे की और मैदे की पूड़ी खायी होगी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आज हम आपको चावल के आटे की पूड़ी बनाने का तरीका बताने जा रहे है। कई लोगो को चावल की पूड़ी बनाते समय पूड़ी टूट जाती है। क्योंकि इसे बेलना बहुत मुश्किल होता है। तो चलिए आज जानते हैं चावल के आटे की टेस्टी पू़ड़ी बनाने का तरीका। जिसे आप आलू टमाटर की सब्जी के साथ खा सकते है।

चावल की पूड़ी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

1 कप चावल का आटा
आवश्यकतानुसार कुनकुना पानी
स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
आवश्यकतानुसार तलने के लिये तेल

चावल की पूड़ी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

चावल की पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बरतन मे चावल का आटा लें। अब इसे छान लें। फिर इसमें नमक व लालमिर्च मिला लें। कसूरी मेथी हराधनिया डाल दे। गैस पर एक भगोने में पानी को थोड़ा सा गुनगुना करें।

अब इस गुनगुने पानी से थोड़ा नरम आटा गूथ लें। दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। 15 मिनट बाद आटे की लोईया बना ले इसे गोल बेल ले। कढ़ाई मे तेल गरम करें। बेली हुई पूड़ियों को गरम तेल में तलकर निकाल ले। अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...