1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त, मतदान 3 सितंबर को

Breaking- राज्यसभा की 12 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त, मतदान 3 सितंबर को

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मतदान 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 और 27 अगस्त है। 14 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 21 अगस्त नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी।

पढ़ें :- सिंगर अंकित बालियान की हत्या पर गरमायी सियासत, अखिलेश बोले - जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित

सूत्रों की मानें तो इनमें से अधिकांश सीटें बीजेपी और सहयोगी दलों के जीतने की संभावना है। वहीं संभावना है कि तेलंगाना की सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। इसके अलावा बाकि अन्य सीटों पर एनडीए के जीतने की संभावना बताई जा रही है। बता दें कि 9 राज्यों की 12 सीटों पर यह उपचुनाव होगा। इसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र की दो सीटें, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीट शामिल है। इन सभी सीटों पर 3 सितंबर को ही मतदान किया जाएगा और नतीजों की घोषणा भी उसी दिन शाम 5 तक कर दी जाएगी।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह से बात की, नेपाल बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वालों के प्रति व्यक्त की संवेदना

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...