1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking-राहुल गांधी की तबीयत खराब, रांची में INDIA ब्लॉक की उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

Breaking-राहुल गांधी की तबीयत खराब, रांची में INDIA ब्लॉक की उलगुलान रैली में नहीं होंगे शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में झारखंड के रांची में रविवार को इंडिया ब्लॉक (INDIA Block ) की उलगुलान में  रैली का आयोजन किया है, जहां गठबंधन के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है। इसी क्रम में झारखंड के रांची में रविवार को इंडिया ब्लॉक (INDIA Block ) की उलगुलान में  रैली का आयोजन किया है, जहां गठबंधन के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। अब जानकारी आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस रैली में भाग नहीं लेंगे, क्योंकि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई है।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

वहीं गठबंधन के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं। इस रैली में भाग लेने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं का पहुंच शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची पहुंच गए हैं।

राहुल गांधी के स्वास्थ्य के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे। जहां INDIA ब्लॉक की रैली हो रही है, लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे।

साथ ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी का सतना दौरा भी कैंसिल हो गया है। अब राहुल की जगह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना में सभा को संबोधित करेंगे। खड़गे करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से खजुराहो पहुंचेंगे। जहां से हेलिकॉप्टर से सतना आएंगे। यहां बीटीआई मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक, राहुल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इस वजह से वह इस जनसभा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

 

पढ़ें :- सरकार बनने पर लोकतंत्र सेनानियों को ₹51 हजार महीना अखिलेश का ऐलान, बोले- भाजपा माइक्रोस्कोप से मैनेजमेंट करे तब भी हार जाएगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...