HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आश्रम में दरिंदगी : महंत ने पति को मजबूर कर उसकी आबरू लूटी, फिर बेटे को अगवा कर दी ये धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आश्रम में दरिंदगी : महंत ने पति को मजबूर कर उसकी आबरू लूटी, फिर बेटे को अगवा कर दी ये धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

यूपी (UP) के मैनपुरी जिले (Mainpuri District) के कुरावली में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आश्रम के महंत और उसके साथियों ने उसका बलात्कार (Rape) किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कुरावली थाने (Kuravali Police Station) में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मैनपुरी। यूपी (UP) के मैनपुरी जिले (Mainpuri District) के कुरावली में एक महिला ने आरोप लगाया है कि आश्रम के महंत और उसके साथियों ने उसका बलात्कार (Rape) किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने कुरावली थाने (Kuravali Police Station) में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है।

पढ़ें :- Sitapur News: महिला के साथ गैंगरेप, हैवानियत की सारें हदें पार कर किया लहुलूहान

पीड़िता का आरोप है कि महंत अजयदास महाराज (Mahant Ajaydas Maharaj) ने इलाज के बहाने उसे अपने आश्रम बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं इस घिनौने काम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल (Pornographic Video Viral) कर देंगे। इस वजह से पीड़िता दहशत में आ गई। पीड़िता के अनुसार, महंत के भाई आनन्द नन्दन महाराज ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

 शिकायत वापस लेने के लिए बनाया जा रहा है दबाव 

पीड़िता ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत करने के बाद आरोपियों ने उसके पति को भी धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद भी पीड़िता नहीं डरी, तो आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया।

महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए

पढ़ें :- Amethi News: घर में अकेला पाकर 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार

आरोप लगाया कि महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और कहा कि अगर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली, तो उसे उसका बेटा वापस मिल जाएगा।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज कर लिया मामला

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं महंत की घिनौनी करतूत (Disgusting Act) को लेकर लोगों में आक्रोश है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...