1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. BSF Recruitment: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटे से हो रही कई पदों पर भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

BSF Recruitment: बीएसएफ में स्पोर्ट्स कोटे से हो रही कई पदों पर भर्ती, ऐसे आज ही करें अप्लाई

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 275 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

BSF Recruitment: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 275 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी.

पढ़ें :- IIT Kanpur Fundraising Campaign :  IIT कानपुर जुटाएगा फंड , डीप-टेक इनोवेशन को नई उड़ान देने के लिए कैंपेन लॉन्च

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2024 तक है. यह भर्ती प्रक्रिया पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए खुली है.

  • कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष): 127 पद
  • कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (महिला): 148 पद

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. ये भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत हो रही है, इसलिए उम्मीदवार को खेल के क्षेत्र में अलग-अलग लेवल पर भाग लिया होना चाहिए और स्पोर्ट्स कोटा के लिए पात्रता होनी चाहिए.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, जो नियमानुसार होगी.

लंबाई

इस भर्ती में आवेदन करने वाले पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है.

पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, जो उम्मीदवारों के लिए एक राहत की बात है।

इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को पे-स्केल स्तर 3 के अनुसार 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...