1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में ‘नोटों के बदले फिटनेस’ का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में ‘नोटों के बदले फिटनेस’ का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार

यूपी के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) में पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) के लिए हो रहे मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) के दौरान डाक्टरों पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार शाम को हंगामा कर दिया। आरोप है कि डाक्टर किसी की नाक टेढ़ी तो किसी में अन्य कमी बताकर अयोग्य साबित कर रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

कानपुर। यूपी के कानपुर नगर जिले (Kanpur Nagar District) में पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती (Home Guard Recruitment) के लिए हो रहे मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) के दौरान डाक्टरों पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार शाम को हंगामा कर दिया। आरोप है कि डाक्टर किसी की नाक टेढ़ी तो किसी में अन्य कमी बताकर अयोग्य साबित कर रहे थे। योग्य बताने का आग्रह करने पर वे पास खड़ी कार की ओर जाने को कहते, जिसमें तीन लोग बैठे थे और 50-50 हजार रुपये मांग रहे थे।

पढ़ें :- मां तुझे सलाम : जब बात बच्चों की आती है, तो मां कभी नहीं हारती, कविता महतो ने नंगे पांव और फटी साड़ी में होमगार्ड भर्ती की ट्रायल रेस 6 मिनट में किया पूरा

करीब 10 अभ्यर्थियों से 20 से 30 हजार रुपये यूपीआई (UPI) के माध्यम से लेने की बात सामने आई है। आरोप है कि विरोध पर डाक्टरों ने अभ्यर्थियों को धमकाया। इससे वे भड़क गए और रात 10 बजे तक हंगामा चला। पुलिस ने उर्सुला अस्पताल के डा.प्रवीण कुमार सक्सेना (Dr. Praveen Kumar Saxena) व डा.महेश द्विवेदी व दलाल बताए जा रहे डा.प्रवीण के चालक अजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। एक डाक्टर समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। सात अभ्यर्थियों ने तहरीर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

29 अक्टूबर के बीच होगा परीक्षण और चरित्र सत्यापन

होमगार्ड के जिला कमांडेंट प्रीति शर्मा (District Commandant of Home Guards, Priti Sharma) ने बताया कि पहले दिन की परीक्षण प्रक्रिया रद कर दी गई है। इसे दोबारा कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से चयनित 1947 होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच होना है।

इसके लिए सीएमओ डा.हरिदत्त नेमी (CMO Dr. Haridatt Nemi) की ओर से डाक्टरों के दो पैनल बनाए गए हैं। एक में उर्सुला के ईएनटी सर्जन डा. प्रवीण सक्सेना, डा. महेश द्विवेदी, डा. देवेंद्र सिंह राजपूत थे। जिला कमांडेंट ने बताया कि गुरुवार को पहले दिन 200 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। डा. प्रवीण सुबह के बजाय दोपहर दो बजे पहुंचे। कुछ देन बार अभ्यर्थी धांधली का आरोप लगाने लगे।

पढ़ें :- यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से, इस वजह से बदली परीक्षा तारीख

पैसे लेने के लिए कुछ अभ्यर्थियों को पर्ची में मोबाइल फोन नंबर लिख कर दिया गया। शक होने पर होमगार्ड ने एक अभ्यर्थी का पीछा किया और उसकी तलाशी ली। उसके पास एक पर्ची मिली। उसमें लिखे नंबर पर काल की गई तो फोन उठाने वाले ने खुद को उन्नाव का रहने वाला बताया और फोन काट दिया। जिला कमांडेंट ने बताया कार डा. प्रवीण की थी, जिसमें उनके चालक अजीत समेत तीन लोग बैठे थे। पकड़ने का प्रयास करने पर एक भाग गया, जबकि दो पकड़ लिए गए। अभ्यर्थियों ने उन दोनों को पीटा और डाक्टरों से भी मारपीट की।

रात आठ बजे भड़का गुस्सा, कार से खींचकर युवक को पीटा

मेडिकल प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी को लेकर नाराजगी बढ़ती गई और गुरुवार रात करीब आठ बजे अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान डॉक्टर की कार में मौजूद युवक को अभ्यर्थियों ने बाहर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस लाइन परिसर में नारेबाजी होने लगी। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और कथित वसूली की जांच कराने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय, एसीपी कर्नलगंज अंजना दहिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जानकारी जुटाई।

25 अभ्यर्थियों ने रुपये देने का किया दावा

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 25 लोगों ने मेडिकल में फिट होने के लिए रुपये दिए थे। हालांकि, कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि उनसे रकम मांगी गई, लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए। ऐसे में कथित वसूली को लेकर सामने आ रहे दावों की जांच अहम हो गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि रकम मांगे जाने या दिए जाने की घटनाएं हुई थीं या नहीं और यदि ऐसा हुआ तो इसमें किन लोगों की भूमिका थी।

पढ़ें :- कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देकर चला रहे हैं वसूली गैंग, शासनादेश का है खुला उल्लंघन

डॉक्टर प्रवीण समेत दो हिरासत में, पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टर प्रवीण समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब जांच में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया, अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किए जाने के आधार और कथित लेनदेन से जुड़े आरोपों की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल, अभ्यर्थियों के आरोप सामने आए हैं और मामले में किसी की भूमिका या दोष की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...