1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget 2026-27: इलेक्ट्रिक वाहन के खरीदारों को मिलेगी बड़ी राहत, लिथियम-आयन सेल पर कस्टम ड्यूटी में छूट का एलान

Budget 2026-27: इलेक्ट्रिक वाहन के खरीदारों को मिलेगी बड़ी राहत, लिथियम-आयन सेल पर कस्टम ड्यूटी में छूट का एलान

वित्त मंत्री के इस एलान से साफ है कि, इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी सस्ती होने से वाहनों के दाम भी कम होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को बड़ी राहत ​मिलेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Budget 2026-27: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश किया है। वित्तमंत्री ने लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। इस बजट से मोटर वाहन उद्योग को बड़ी उम्मीद है। इसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं ने काफी रियायत की उम्मीद लगाई थी। वहीं, सरकार ने इनके उम्मीदों को कायम रखते हुए बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी में छूट का एलान किया है।

पढ़ें :- Budget 2026-27: पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कहा-हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चाहते हैं बनना

वित्तमंत्री​ निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बजट भाषण के दौरान कहा कि, मैं यह प्रस्ताव करती हूं कि बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल के लिए जिन मशीनों और पूंजीगत सामान पर पहले से कस्टम ड्यूटी में छूट मिलती है, वही छूट अब बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले लिथियम-आयन सेल बनाने वाले सामान पर भी दी जाएगी। इसके अलावा, सोलर ग्लास बनाने में काम आने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर भी मूल सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) से छूट देने का प्रस्ताव है।

वित्त मंत्री के इस एलान से साफ है कि, इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते होंगे। दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी सस्ती होने से वाहनों के दाम भी कम होंगे। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को बड़ी राहत ​मिलेगी।

जानिए क्या हैं लिथियम-आयन सेल?
बता दें कि, लिथियम-आयन (Li-ion) सेल ज्यादातर आधुनिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली मुख्य टेक्नोलॉजी है, जिसमें बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियां और प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। क्योंकि इनकी एनर्जी डेंसिटी ज्यादा होती है। साथ ही ये हल्के होते हैं और इनकी लाइफ लंबी होती है।

पढ़ें :- हाई-स्पीड रेल कॉरीडोर के साथ बिहार में शिप रिपेयर इकोसिस्टम किया जाएगा डेवलप, रेल कनेक्टिविटी और व्यापार को मिलेगा फायदा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...