1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. …लेकिन असली सफाई तो मध्य प्रदेश की जनता दो महीने बाद करने वाली है, सीएम शिवराज सिंह पर कमलनाथ ने साधा निशाना

…लेकिन असली सफाई तो मध्य प्रदेश की जनता दो महीने बाद करने वाली है, सीएम शिवराज सिंह पर कमलनाथ ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, ''कभी-कभी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अच्छा काम करते हैं। पिछले 18 साल में उन्होंने मध्य प्रदेश में जो गंदगी फैलाई है, उसे सांकेतिक तौर पर ही सही, साफ करने का फैसला अच्छा है। लेकिन असली सफाई तो मध्य प्रदेश की जनता दो महीने बाद करने वाली है। मध्य प्रदेश की जनता प्रदेश से भ्रष्टाचार, घोटाले, कमीशन, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, आदिवासी और दलित उत्पीड़न तथा जुमलेबाजी की गंदगी का सफाया करने वाली है। और निर्मल मध्य प्रदेश का सपना पूरा करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। भाजपा की तरफ से कई प्रत्याशियों के नामों का एलान भी किया गया है। इसमें भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही सांसदों को प्रत्याशी बनाया है। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से लगातार भाजपा पर निशाना साधा जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश की जनता प्रदेश से भ्रष्टाचार, घोटाले, कमीशन, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, आदिवासी और दलित उत्पीड़न तथा जुमलेबाजी की गंदगी का सफाया करने वाली है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, ”कभी-कभी तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अच्छा काम करते हैं। पिछले 18 साल में उन्होंने मध्य प्रदेश में जो गंदगी फैलाई है, उसे सांकेतिक तौर पर ही सही, साफ करने का फैसला अच्छा है। लेकिन असली सफाई तो मध्य प्रदेश की जनता दो महीने बाद करने वाली है। मध्य प्रदेश की जनता प्रदेश से भ्रष्टाचार, घोटाले, कमीशन, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, आदिवासी और दलित उत्पीड़न तथा जुमलेबाजी की गंदगी का सफाया करने वाली है। और निर्मल मध्य प्रदेश का सपना पूरा करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, अब भाजपा एक दल के रूप में शेष नहीं रही है। प्रदेश पदाधिकारियों व प्रभारियों तक को ये नहीं पता है कि कल को चुनावी लिस्ट में किसका नाम आएगा। भाजपा की सभी कमेटियां दिखाने को कितनी भी बैठकें कर लें पर निर्णय लेने की हैसियत में नहीं हैं। भाजपा में पहले वो नाराज़-नाख़ुश होते थे जिनको टिकट नहीं मिलता था या जिन्हें कोई पद नहीं मिलता था, लेकिन अब वो नाराज़-नाख़ुश हो रहे हैं जिन्हें टिकट मिल रहा है और जो पदों पर होते हुए भी अधिकारहीन हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, अब जब भाजपा की राजनीतिक गणित ‘एक-दो’ से आगे किसी और को गिनती ही नहीं है तो ये दिन तो भाजपा को एक-न-एक दिन देखना ही था। भाजपा के नेताओं के बाहरी आवरण भले चमकते हुए दिखाई दे रहे हों पर सच ये है कि भाजपाइयों के मन अंदर से बुझे हुए हैं। भाजपा एकाधिकारिता की शिकार हो गयी है।

 

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...