HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. इन चीजों को खाने से शुगर मरीजों को नहीं होगी मीठा खाने की इच्छा

इन चीजों को खाने से शुगर मरीजों को नहीं होगी मीठा खाने की इच्छा

शुगर के मरीजों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होती है क्या खाएं और क्या न खाएं....शुगर के मरीजों के लिए परहेज बहुत जरुरी होती है। क्योंकि जरा सा भी गलत खाना उनकी जिंदगी के साथ खिड़वाड़ कर सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शुगर के मरीजों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होती है क्या खाएं और क्या न खाएं….शुगर के मरीजों के लिए परहेज बहुत जरुरी होती है। क्योंकि जरा सा भी गलत खाना उनकी जिंदगी के साथ खिड़वाड़ कर सकता है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

ऐसे में परहेज करते करते अक्सर शूगर के मरीजों को कुछ ऐसा खाने का मन जरुर होता है जो उन्हें नुकसान कर सकता है जैसे मीठा। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसे खाने से आपकी क्रेविंग यानि कुछ खाने की इच्छा तो कम करेगा।

ब्लड शुगर के मरीजो को स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है और मीठा खाने की इच्छा को कम करता है।एवाकाडो खाना भी काफी फायदेमंद हो सकता है क्योकि इसे खाने से शुगर लेवल कम करता है साथ ही क्रेविंग को भी कम करता है।

पालक में आयरन और मैग्निशियम जैसे विटामिन और मिनरल्स पाये जाते है। इससे शुगर की क्रेविंग को कम करता है और शुगल लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।इसके अलावा दालचीनी भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में हेल्प करता है। बादाम, अखरोट और पिस्ता में फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से पेट भरा लगता है। भूख कम लगती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट या डॉक्टरों की सलाह जरूर लें। पर्दाफास.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है)

पढ़ें :- Summer Health Tips For Students : गर्मियों में छात्र स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान ,ऊर्जा से भरे रहें

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...