1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जातीय जनगणना जनहित का एक राष्ट्रीय मुद्दा, केन्द्र सर​कार गंभीरता से विचार करे : मायावती

जातीय जनगणना जनहित का एक राष्ट्रीय मुद्दा, केन्द्र सर​कार गंभीरता से विचार करे : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर कांग्रेस व बीजेपी (BJP)आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी तथा ओबीसी समाज (OBC Society) को छलने की कोशिश, क्योंकि इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम व पर्दे के पीछे भी घोर ओबीसी-विरोधी रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि कल संसद में ख़ासकर जाति व जातीय जनगणना (Caste Census) को लेकर कांग्रेस व बीजेपी (BJP)आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी तथा ओबीसी समाज (OBC Society) को छलने की कोशिश, क्योंकि इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम व पर्दे के पीछे भी घोर ओबीसी-विरोधी रहा है। इन पर विश्वास करना ठीक नहीं।

पढ़ें :- PM मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों और बच्चों से बातचीत की, एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

बीएसपी (BSP)  के प्रयासों से यहां लागू हुई ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) की तरह ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना (Caste Census) जनहित का एक ख़ास राष्ट्रीय मुद्दा, जिसके प्रति केन्द्र को गंभीर होना जरूरी। देश के विकास में करोड़ों ग़रीबों-पिछड़ों व बहुजनों का भी हक, जिसकी पूर्ति में जातीय जनगणना (Caste Census) की अहम भूमिका।

पढ़ें :- आदर्श जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...