1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CAT 2024 : कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक भरें फॉर्म

CAT 2024 : कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक भरें फॉर्म

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और प्रबंधन में फैलोशिप कार्यक्रम (एफपीएम)/ (PHD) प्रोग्राम में प्रवेश लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईएम (IIM) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIMs) में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और प्रबंधन में फैलोशिप कार्यक्रम (एफपीएम)/ (PHD) प्रोग्राम में प्रवेश लेने की सोच रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आईआईएम (IIM) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू कर दी गई है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

इन स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं करें आवेदन

अभ्यर्थी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए यहां दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर स्वयं ही फॉर्म भर सकते हैं, इससे आप कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं।

कैट 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले iimcat.ac.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।

रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अभ्यर्थी Registered Candidate Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरें।

पढ़ें :- दिल्ली में महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह पर साधा निशाना

अब आपको निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।

एप्लीकेशन फीस

इस एग्जाम में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 2500 रुपये तय किया गया है वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1250 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा 24 नवंबर को होगी

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन

कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 (Common Admission Test 2024) का आयोजन देशभर के 170 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाया जाएगा। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) माध्यम में 24 नवंबर को आयोजित होगा। एग्जाम से जुड़ी अन्य डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in  पर विजिट कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...