कैलिफ़ोर्निया : डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्टार ट्रेक’ और ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे लेखक और निर्माता रॉबर्टो ओरसी का मंगलवार को लॉस एंजिल्स में उनके घर पर निधन हो गया। किडनी की बीमारी से जूझने के बाद 51 साल की उम्र में ओरसी ने अंतिम सांस ली।
