1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Celeste Saulo: सेलेस्ते साउलो नियुक्त की गईं डब्ल्यूएमओ की पहली महिला महासचिव

Celeste Saulo: सेलेस्ते साउलो नियुक्त की गईं डब्ल्यूएमओ की पहली महिला महासचिव

अर्जेंटीना की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा की पूर्व निदेशक, सेलेस्टे साउलो को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Celeste Saulo : अर्जेंटीना की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा की पूर्व निदेशक, सेलेस्टे साउलो को विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की पहली महिला महासचिव नियुक्त किया गया है। इस पद पर नियुक्त होने वालीं पहली महिला हैं।साउलो 1 जनवरी 2024 से पदभार संभालेंगी और वह पेत्तेरी तालस की जगह लेंगी।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

अनुभवी अकादमिक और शोधकर्ता, सेलेस्टे साउलो ने पेटेरी तालस की जगह ली है, जो साल के अंत में जिनेवा स्थित डब्लूएमओ के महासचिव के रूप में दो कार्यकाल के बाद पद छोड़ देते हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने कहा कि सेलेस्टे साउलो को गुरुवार को सदस्य राज्यों से आवश्यक दो-तिहाई समर्थन प्राप्त हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...