1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sulfur Coated Urea लॉन्च करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानें क्या होगी कीमत?

Sulfur Coated Urea लॉन्च करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, जानें क्या होगी कीमत?

केंद्र की मोदी सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया (Sulfur Coated Urea) को यूरिया गोल्ड (Urea Gold) के नाम से लॉन्च करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Chemicals and Fertilizers) के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सल्फर लेपित यूरिया (Sulfur Coated Urea) को यूरिया गोल्ड (Urea Gold) के नाम से लॉन्च करने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रसायन व उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Chemicals and Fertilizers) के उर्वरक विभाग ने सभी उर्वरक विनिर्माण कंपनियों के एमडी/सीएमडी को अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार उजागर, बाराबंकी में 294 परियोजनाओ की प्रगति रिपोर्ट मिली फर्जी

विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना में बताया है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA ) ने 28 जून, 2023 को आयोजित अपनी बैठक में “यूरिया गोल्ड” (Urea Gold)  के नाम से सल्फर लेपित यूरिया (Sulphur Coated Urea) लॉन्च करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में, सक्षम प्राधिकारी ने 40 किलोग्राम के बैग में सल्फर लेपित यूरिया (Sulfur Coated Urea) को नीम लेपित यूरिया (Neem Coated Urea)  के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी।

सरकार ने जारी की अधिसूचना

पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...