1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दशहरा और दिवाली का बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की दी मंजूरी

केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दशहरा और दिवाली का बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत डीए बढ़ाने की दी मंजूरी

दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। अब कुल डीए बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दशहरा और दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही पेंशनभोगियों को भी मिलेगा। अब कुल डीए बढ़कर 55 से 58 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से लगभग 1.15 करोड़ केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से लागू होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर के बकाया (arrears) अक्टूबर की सैलरी के साथ, दिवाली से पहले दिए जाएंगे।

पढ़ें :- By-Election : पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा व तीन राज्यों की इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...