1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2022 : इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी, चैत्र नवरात्रि पर करें मां का स्वागत

Chaitra Navratri 2022 : इस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी, चैत्र नवरात्रि पर करें मां का स्वागत

मां दुर्गा की भक्ति का अवसर होती है चैत्र नवरात्रि। नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2022 : मां दुर्गा की भक्ति का अवसर होती है चैत्र नवरात्रि। नवरात्रि के अवसर पर माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के नौ रूपों का विधिवत श्रृंगार किया जाता है। भक्त गण मां पूजा में मगन हो कर झूमते नाचते है। नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है। पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरा चंद्रघंटा, चौथा कूष्मांडा, पांचवां स्कंदमाता, छठवां कात्यायनी, सातवां कालरात्रि, आठवां मां महागौरी और नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

मान्यताओं के अनुसार हर साल नवरात्रि पर माता रानी किसी न किसी वाहन पर सवार होकर आती हैं। वहीं लौटते समय माता रानी का वाहन अलग होता है। चैत्र नवरात्रि में मैया घोड़े पर सवार होकर आएंगी। अगर नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं।

इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी यानी तिथि का क्षय या वृद्धि नहीं होगी। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2022 को समापन होगा। चैत्र नवरात्रि की  घटस्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को सुबह 06:10 से 08:31 बजे तक तक रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...