1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हेमंत से बगावत के बाद चंपाई सोरेन का बड़ा फैसला, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

हेमंत से बगावत के बाद चंपाई सोरेन का बड़ा फैसला, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) के सुर बागी हो गए हैं। उनके हाल के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। हर कोई ये सोच रहा था कि चंपाई का अगला कदम क्या होगा? अब पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren)  ने नई घोषणा की है।

By santosh singh 
Updated Date

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता चंपाई सोरेन (Champai Soren) के सुर बागी हो गए हैं। उनके हाल के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी थी। हर कोई ये सोच रहा था कि चंपाई का अगला कदम क्या होगा? अब पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren)  ने नई घोषणा की है।

पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई

उन्होंने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने गठबंधन के लिए भी दरवाजे खुले रखे हैं। चंपाई ने कहा कि मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा। मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन (Champai Soren)  ने कहा कि मैं राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा। मैंने तीन विकल्प बताए थे, रिटायरमेंट, संगठन या दोस्त। मैं रिटायर नहीं होऊंगा, मैं पार्टी को मजबूत करूंगा, नई पार्टी बनाऊंगा और अगर रास्ते में कोई अच्छा दोस्त मिलता है, तो उसके साथ आगे बढ़ूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...