HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chandrayaan-3 Landing Time : सफल लैंडिंग के लिए विशेष गंगा आरती, 1001 दीपों से लिखा चंद्रयान-3

Chandrayaan-3 Landing Time : सफल लैंडिंग के लिए विशेष गंगा आरती, 1001 दीपों से लिखा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति (Jai Maa Ganga Seva Samiti) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गंगा आरती में 1001 दीपों (1001 Lamps)  से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  लिखा गया और विशेष गंगा आरती (Special Ganga Aarti) 5 अर्चकों के तरफ से की गई।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandrayaan-3: यूपी (UP) के वाराणसी जिले में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  की सफलता के लिए पूजा पाठ का क्रम जारी है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  के लैंडिंग की पूर्व संध्या पर वाराणसी के अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति (Jai Maa Ganga Seva Samiti) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले गंगा आरती में 1001 दीपों (1001 Lamps)  से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  लिखा गया और विशेष गंगा आरती (Special Ganga Aarti) 5 अर्चकों के तरफ से की गई।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

मंगलवार को काशी में हवन-पूजन कर और दुआएं की गईं। मां गंगा की पूजा की गई। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए नमामि गंगे संस्था (Namami Gange Organization) की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गई। वेदपाठी बटुकों ने प्रार्थना की। अस्सीघाट पर जय मां गंगा सेवा समिति (Jai Maa Ganga Seva Samiti) की ओर से विशेष गंगा आरती हुई।

इस दौरान 1001 दीपों (1001 Lamps) से चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) लिखा गया था। उधर, कमच्छा स्थित कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple at Kamcha) व सुदामा कुटी आश्रम (Sudama Kuti Ashram) में हवन पूजन हुआ। कई जगहों पर हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ हुआ। वहीं, पितरकुंडा पर मजलिस के दौरान बड़ों संग बच्चों ने भी इसकी सफलता के लिए दुआख्वानी की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...