1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 किया गया लॉन्च, चांद के सफर पर निकला

Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान-3 किया गया लॉन्च, चांद के सफर पर निकला

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) चंद्रमा मिशन लॉन्च किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 (Chandrayaan3) चंद्रमा मिशन लॉन्च किया। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है। चांद पर यह भारत का तीसरा मिशन है।

पढ़ें :- ISRO प्रमुख इनसैट-3डीएस की सफल लॉन्चिंग के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्री चेंगलाम्मा मंदिर

चंद्रयान-3 मिशन में ISRO के एक हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों ने काम किया है। इसमें प्रोपल्शन मोड्यूल है। साथ ही इसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर भी है। चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने का है। ISRO चंद्रयान-3 मिशन की मदद से चांद से जुड़ी कई अहम जानकारियां इकट्ठा करने की कोशिश में जुटा है।

 

चंद्रयान-3 40 दिनों में 3.80 लाख किमी का सफर तय कर चांद पर पहुंचेगा। इससे पहले 2019 में भारत ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था, जो किसी गड़बड़ी की वजह से चांद की सतह पर सफल लैंडिंग नहीं कर पाया था।

पढ़ें :- नए साल में ISRO को एक और बड़ी कामयाबी, मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 पर पहुंचा Aditya-L1, पीएम ने दी बधाई

 

पढ़ें :- Good News : ISRO ने फ्यूल सेल तकनीक का किया सफल परीक्षण, जानिए क्यों है अहम?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...