1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. chhath puja: नहाय खाय से शुरु हुआ छठ महापर्व, जानें आज के दिन खाय जाने वाले कद्दू भात की रेसिपी

chhath puja: नहाय खाय से शुरु हुआ छठ महापर्व, जानें आज के दिन खाय जाने वाले कद्दू भात की रेसिपी

आज यानि 5 नवबंर को नहाय खाय से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। व्रत के पहले दिन घर का शुद्धिकरण किया जाता है। इसके बाद छठ व्रती स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर अपना व्रत शुरू करते हैं। नहाय-खाय में व्रती चावल के साथ लौकी की सब्जी, छोले और मूली आदि का सेवन करते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज यानि 5 नवबंर को नहाय खाय से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। व्रत के पहले दिन घर का शुद्धिकरण किया जाता है। इसके बाद छठ व्रती स्नान कर शुद्ध सात्विक भोजन ग्रहण कर अपना व्रत शुरू करते हैं। नहाय-खाय में व्रती चावल के साथ लौकी की सब्जी, छोले और मूली आदि का सेवन करते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इस दिन से ही महिलाएं 36 घंटों के व्रत की शुरुआत करती है इस दौरान खाना-पानी से लेकर किसी चीज का ग्रहण नहीं करती है।यहां पर नहाय-खाय के दिन प्रसाद में मुख्य रूप से कद्दू भात खाने की परंपरा होती है। इसे खाना परंपरा के अनुसार सही माना जाता है इसे बनाने के लिए जानिए रेसिपी।यहां कद्दू का मतलब लौकी है, क्योकि कई जगह लौकी को कद्दू कहा जाता है। ऐसे में चने की दाल, अरवा चावल और कद्दू की सब्जी को नहाय खाय के दिन लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। बिहार में लौकी को कद्दू के नाम से भी जानते हैं।

कद्दू भात बनाने के लिए सामग्री

आधा किलो लौकी
आधा कप चने की दाल,
सेंधा नमक
आधा चम्मच हल्दी पाउडर,
एक कप पानी,
दो कटी हरी मिर्ची
चावल।
तड़का लगाने के लिए इनग्रेडिएंट्स
आधा टीस्पून जीरा,
एक चौथाई चम्मच हींग,
एक से दो चम्मच घी,
एक से दो सूखी लाल मिर्च,
दो से तीन तेज पत्ता.

कद्दू भात बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

चावलों को बनाने से पहले दो पानी से अच्छी तरह धो लें और आधा घंटा के लिए भीगोकर रख दें। अब एक गहरे और मोटे तले वाले बर्तन में चावल के दोगुना पानी तो आग पर चढ़ा दें. यानी एक कटोरी चावल हैं तो दो कटोरी पानी उबलने के लिए रखें। जब पानी में उबाल आए तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें, साथ में एक चम्मच घी और थोड़ा सा सेंधा नमक डालें। अब ढंक कर मीडिया आंच पर पकाएं, जब पानी सूखने लगे तो आंच को हल्का कर दें। कुछ देर में चावल बनकर तैयार हो जाएंगे।

अब कूकर में लौकी और चना दाल को एक कप पानी के साथ उबलने रखें, इसमें हल्दी पाउडर और सेंधा नमक भी डाल दें। साथ ही थोड़ा सा घी डाल सकती हैं। इससे पानी कूकर के बाहर नहीं आता है। एक से दो सीटी लग जाने के बाद गैस ऑफ कर लें और चेक करें की लौकी और दाल सही से पक गई हो।

कढ़ाही में घी या फिर तेल को गर्म कर लें, इसमें जीर डालकर चटकाएं, फिर तेजपत्ता, कटी हरी मिर्च, सूखी मिर्च और फिर हींग डालें। इसमें एक चम्मच अदरक का पेस्ट भी डाल सकती हैं। अब इसे दो मिनट तक चलाएं और उबली ही चना दाल व लौकी डाल दें। इसे हल्का सा चम्मच से घोट लें और अच्छा टेक्सचर आने तक पकाएं। तैयार है आपकी कद्दू भात की रेसिपी। इस पूरी डिश को अगर आप मिट्टी के चूल्हे पर पकाएंगी तो और भी अच्छा स्वाद आता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...