1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China -Taiwan Conflict : चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए ताइवान का बड़ा प्लान, सैन्य सेवा को चार महीने से बढ़ाकर एक वर्ष किया

China -Taiwan Conflict : चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए ताइवान का बड़ा प्लान, सैन्य सेवा को चार महीने से बढ़ाकर एक वर्ष किया

चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए ताइवान अपनी शक्ति  बढ़ाने पर की तैयारी कर रहा है। ताइवान अपने लोगों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा को चार महीने से बढ़ाकर एक वर्ष करने जा रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 China -Taiwan Conflict : चीन से बढ़ते खतरे को देखते हुए ताइवान अपनी शक्ति  बढ़ाने पर की तैयारी कर रहा है। ताइवान अपने लोगों के लिए अनिवार्य सैन्य सेवा को चार महीने से बढ़ाकर एक वर्ष करने जा रहा है। खबरों के  मुताबिक, देश में यह बदलाव वर्ष 2024 से लागू होना शुरू हो जायेगा। पिछले तीन वर्षों से ताइवान के आसपास चीन ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ा दिया है और साथ ही वह राजनयिक और आर्थिक दबाव को भी लगातार बढ़ा रहा है। वहीं नए नियमों को बताते हुए ताइवान के राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने कहा कि उनका देश शांति चाहता है, लेकिन उसे अपनी रक्षा करने में भी सक्षम होना चाहिए।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

एक समाचार सम्मेलन में भर्ती अवधि को बढ़ाने के फैसले की घोषणा करते हुए त्साई ने बताया कि जब तक ताइवान काफी मजबूत है, यह पूरी दुनिया में लोकतंत्र और स्वतंत्रता का घर होगा, और कभी युद्ध का मैदान नहीं बनेगा।

ताइवान की सरकार के मुताबिक अब नए नियमों में भर्ती किए गए लोगों को अधिक गहन प्रशिक्षण से गुजरना होगा, जिसमें शूटिंग अभ्यास, अमेरिकी बलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले युद्ध निर्देश, स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट और एंटी-टैंक मिसाइलों सहित अधिक शक्तिशाली हथियारों का संचालन शामिल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...