1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

चारपाई पर गर्भवती महिला, नीचे उफनता नाला… चित्रकूट में रास्ता बंद तो ऐसे पार कर रहे ग्रामीण

चित्रकूट में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामनगर ब्लॉक के उफरौली गांव में दशरथ नाला उफान पर है। रपटे के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरने के कारण कई गांवों को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है...

By Harsh 
Updated Date

Viral-video: चित्रकूट में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रामनगर ब्लॉक के उफरौली गांव में दशरथ नाला उफान पर है। रपटे के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरने के कारण कई गांवों को जोड़ने वाला रास्ता बंद हो गया है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रामीण एक गर्भवती महिला को चारपाई के सहारे उफनता नाला पार कराते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक

रस्सी के सहारे नाला पार करने की मजबूरी

पानी का बहाव तेज होने के बावजूद ग्रामीण जरूरी कामों के लिए इस रास्ते से आने-जाने को मजबूर हैं। किसी को बाजार जाना है तो किसी को दवा लेने या इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना है। ग्रामीणों ने लोगों को नाला पार कराने के लिए रस्सी बांध रखी है, जबकि गर्भवती महिला को चारपाई के सहारे दूसरी तरफ ले जाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में दशरथ नाला हर साल इसी तरह उफान पर आ जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं, बीमार लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को होती है। इसके बावजूद अब तक यहां सुरक्षित आवागमन के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किया गया।

हर साल वही संकट, नहीं हुआ स्थायी समाधान

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

ग्रामीणों के मुताबिक पानी का बहाव अचानक बढ़ने पर नाला पार करना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। फिलहाल लोग खुद ही रस्सी और चारपाई का सहारा लेकर आवाजाही कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजने और पानी कम होने तक सुरक्षित वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है।

पढ़ें :- युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे...थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...