क्रिसमस का त्योहार उत्साह , मस्ती और एक दूसरे से मिलने जुलने और एक साथ खुशियां मनाने का होता है।
Christmas Destinations 2025 : क्रिसमस का त्योहार उत्साह , मस्ती और एक दूसरे से मिलने जुलने और एक साथ खुशियां मनाने का होता है। अगर आप बर्फ से ढकी गलियों में घूमने, क्रिसमस मार्केट देखने या क्रिसमस की छुट्टियां बिताना चाहते है तो लंदन के विंटर वंडरलैंड से लेकर बुडापेस्ट की खूबसूरत गलियां एक अच्छा मौका है। ऐसी जगहें हैं जहां त्योहारों की रौनक अलग ही देखने को मिलती है। यहां की चमकती लाइटों, पुराने बाजारों और स्वादिष्ट सर्दियों के पकवानों के बीच ये जगहें आपकी छुट्टियों को बहुत खास बना सकती हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में।
लंदन, यूनाइटेड किंगडम
लंदन क्रिसमस के दौरान अपनी शानदार सजावट और त्योहारों की रौनक के लिए सबसे खास जगहों में माना जाता है। यहां क्रिसमस के मौके पर विंटर वंडरलैंड, रंग-बिरंगे क्रिसमस मार्केट और खूबसूरती से सजे महल हर किसी का मन मोह लेते हैं। ग्रीनविच और साउथ बैंक की सैर, साथ ही ऐतिहासिक जगहों के खास टूर, दिसंबर में लंदन को और भी जीवंत और अद्भुत बना देते हैं।
न्यूरेमबर्ग, जर्मनी
न्यूरेमबर्ग दुनिया के सबसे फेमस क्राइस्ट किंडल मार्कट (Christkindelsmarkt) के लिए जाना जाता है। यहां क्रिसमस का माहौल किसी पुरानी कहानी जैसा लगता है। जिंजरब्रेड की खुशबू, हाथों से बने खूबसूरत सजावटी सामान और ऐतिहासिक गलियों को मिलकर एक पारंपरिक बवेरियन त्योहार का शानदार एक्सपीरिएंस देते हैं।
एम्स्टर्डम, नीदरलैंड
एम्स्टर्डम सर्दियों में एक खूबसूरत वंडरलैंड बन जाता है, जहां नहरों के किनारे सजे रोशन बाजार और अनोखे त्यौहार माहौल को खास बना देते हैं।