HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Christmas Plum Cake Recipe in Hindi: इस तरह घर पर बनाइए क्रिसमस सेलिब्रेशन केक, जोने क्या है प्रोसेस

Christmas Plum Cake Recipe in Hindi: इस तरह घर पर बनाइए क्रिसमस सेलिब्रेशन केक, जोने क्या है प्रोसेस

केक सबकी पसंद में से एक है। लेकिन आप अगर बाहर का केक खा कर उब गए हैं तो आज हम आप को घर पर  क्रिसमस सेलिब्रेशन केक बनाने के रेस्पी के बारे में जो सेवाद में काफी लजीज होता है। यह केक बड़ो से लेकर बच्चो तक में काफी पसंद किया जाता है। इस साल क्रिसमस (Christmas 2022) के मौके को और ज्यादा खास बनाने के लिए घर में केक (Cake Recipe) तैयार करें।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Christmas Plum Cake: केक सबकी पसंद में से एक है। लेकिन आप अगर बाहर का केक खा कर उब गए हैं तो आज हम आप को घर पर  क्रिसमस सेलिब्रेशन केक बनाने के रेस्पी के बारे में जो सेवाद में काफी लजीज होता है। यह केक बड़ो से लेकर बच्चो तक में काफी पसंद किया जाता है। इस साल क्रिसमस (Christmas 2022) के मौके को और ज्यादा खास बनाने के लिए घर में केक (Cake Recipe) तैयार करें। बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े इसे काफी पसंद भी करेंगे। आइए आपको प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

पढ़ें :- Cashew Almond Kulfi: घर में इस तरह बनाएं काजू बादाम कुल्फी, गर्मी से मिलेगी राहत, बच्चे भी खाकर होंगे खुश

Christmas Plum Cake Ingredients

  • आटा (2 कप)
  • अंडे (6)
  • बटर (1 कप)
  • चीनी (1 1/2 कप)
  • वनीला एसेंस (2 टी स्पून)
  • बादाम (125 ग्राम टुकड़ों में कटा हुआ)
  • मिक्स ड्राई फ्रूट- किशमिश, कैंडीड पील और चैरी (2 1/2)
  • गोलाकार केक टिन (8 इंच)

सबसे पहले बादाम और फ्रूट्स लें और इसे 2 बड़े चम्मच मैदे के साथ मिलाकर एक तरफ रख दें। इसके बाद आपको अंडे, चीनी, वनीला एसेंस और बटर को एकसाथ मिक्स कर लेना है। इसे मैदे में मिक्स करने के बाद फ्रूट मिक्सर को भी इसमें मिला लें। इस तरह से केक का बैटर तैयार हो जाएगा।

अब आपको इसे बेकिंग टिन में डालकर फैला देना है। इसके बाद प्रीहीट ओवन में करीब 40 मिनट के लिए केक बनने के लिए रख दें। अब इसे ओवन से निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद आप इसे सजाकर सर्व कर सकते हैं। यह स्वाद में बेहद ही लजीज होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...