1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Secret recipe for making noodles masala: घर में इस तरह से बनाएं Tasty और yummy नूडल्स का मसाला

Secret recipe for making noodles masala: घर में इस तरह से बनाएं Tasty और yummy नूडल्स का मसाला

अक्सर लोगो की शिकायत होती है वो घर पर जब भी चाउमिन बनाते है तो बाजार जैसी एकदम नहीं बनती है। इसलिए बाजार जैसी चाउमिन बनाने के लिए सबसे जरुरी है इसका मसाला। आज हम आपके के लिए नूडल्स का मसाला बनाने का आसान सा तरीका लेकर आये हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Secret recipe for making noodles masala:  अक्सर लोगो की शिकायत होती है वो घर पर जब भी चाउमिन बनाते है तो बाजार जैसी एकदम नहीं बनती है। इसलिए बाजार जैसी चाउमिन बनाने के लिए सबसे जरुरी है इसका मसाला। आज हम आपके के लिए नूडल्स का मसाला बनाने का आसान सा तरीका लेकर आये हैं।

पढ़ें :- Agra News : मासूम शौर्य की श्वास नली में अटका दूध, एस एन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 14 महीने के बच्चे की मौत

जिसे आप बहुत ही आराम से घर में नूडल्स का मसाला तैयार कर सकती है। जिससे आपकी नूडल्स टेस्टी और एकदम बाजार जैसी बनेगी। तो चलिए जानते है नूडल्स का मसाला बनाने का तरीका।

नूडल्स का मसाला बनाने के लिए जरुरी सामग्री

धनिया के बीज-2 चम्मच
जीरा-1 चम्मच
गरम मसाला-1 चम्मच
हल्दी पाउडर-1 चम्मच
मिर्च पाउडर-1 चम्मच
लहसुन-2 कली
अदरक-आधा इंच
सूखा हुआ प्याज-2
आम पाउडर-1 चम्मच
काली मिर्च पाउडर-1 चम्मच
पिसी चीनी- 1 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
मक्के का आटा- 1 चम्मच

नूडल्स का मसाला बनाने का आसान सा तरीका

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

नूडल्स मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में धनिया के बीज, जीरा और मिर्च डालकर भूनें। अब ठंडा होने के बाद इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। प्याज, अदरक और लहसुन को धूप में सुखाकर ड्राई पाउडर बना लें। अगर आप इसे घर पर तैयार नहीं कर पा रहे हैं तो बाजार से खरीद लें।

अब पीसे हुए पाउडर में 1 चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, एक चौथाई काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच पिसी चीनी, आधा चम्मच नमक और 1 चम्मच मक्के का आटा मिलाकर मिक्स करें।

ध्यान रखें कि मसाला अच्छे से मिक्स हो जाए। अगर आपने मसाले को अच्छे से मिक्स किया है तो उसका स्वाद बिल्कुल बाजार में मिलने वाले मसाले जैसा होगा। इस मसाले को इस्तेमाल आप मैगी और नूडल्स के अलावा सब्जी पकाते समय उसमें भी डाल सकती हैं।

 

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...