1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. Manali Flood: बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में; कई पर्यटक फंसे

Manali Flood: बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में; कई पर्यटक फंसे

इस समय  बारिश हर जगह हो रही है। लेकिन उत्तराखंड और  हिमाचल प्रदेश  में  कुदरत का जो नज़ारा देखने को मिला है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। अब वहीं हिमाचल  से बड़ी खबर सामने आई है  यहां कई  दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे हर जगह तबाही मचा हुआ है। मंगलवार यानि आज  सुबह मनाली में तबाही मची है। धुंधी व अंजचनी महादेव में बादल फटने के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ से पर्यटन नगरी मनाली में सैकड़ों होटल व अन्य भवन खतरे की जद में हैं।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Manali Flood: इस समय  बारिश हर जगह हो रही है। लेकिन उत्तराखंड और  हिमाचल प्रदेश  में  कुदरत का जो नज़ारा देखने को मिला है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है । अब वहीं हिमाचल  से बड़ी खबर सामने आई है  यहां कई  दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है जिससे हर जगह तबाही मचा हुआ है। मंगलवार यानि आज  सुबह मनाली में तबाही मची है। धुंधी व अंजचनी महादेव में बादल फटने के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ से पर्यटन नगरी मनाली में सैकड़ों होटल व अन्य भवन खतरे की जद में हैं। ब्यास नदी में फोरलेन व हाईवे बह गया है। इस कारण मनाली में आने जाने को बंद कर दिया गया ।

पढ़ें :- नंदीग्राम में बीजेपी का बड़ा खेला, अब कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने कुछ घंटे पहले ही किया था समर्थन

हजारों टूरिस्ट मनाली में फसे हुए हैं। पर्यटक होटलों में कैद हैं, लेकिन नदी किनारे के होटलों को खाली कर दिया गया है। मनाली के बाहंग में मशहूर शेर ए पंजाब रेस्टोरेंट बाढ़ में बह गया है, इसका सिर्फ गेट ही रह गया है, बाकी सारा भवन ब्यास बहाकर ले गई है। इस रेस्टोरेंट के साथ लगती चार दुकानें भी बह गई हैं। लाहुल में बर्फबारी के कारण फंसे हैं पर्यटक

लाहुल स्पीति में बर्फबारी के कारण दर्रों से यातायात बाधित हो गया है। इस कारण सैकड़ों पर्यटक यहां भी फंसे हुए हैं। शिंकुला, बारालाचा व अन्य दर्रों पर एक फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है।

 

पढ़ें :- OpenAI रिपोर्ट से इंडस्ट्री में मचा तहलका, मॉडल का बागी रुख 'हम आजाद हैं, इंसानों के गुलाम नहीं', गलतियां छुपाईं और सीक्रेट कोड में बात
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...