1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर नहीं मिली अंतरिम जमानत, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर नहीं मिली अंतरिम जमानत, दिल्‍ली हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक बार फिर से कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। दिल्‍ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) को एक बार फिर से कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। दिल्‍ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। साथ ही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की उस याचिका पर भी हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिसमें दिल्‍ली के सीएम ने ED द्वारा की गई अपनी गिरफ्तारी को अदालत में चुनौती दी है।

पढ़ें :- BJP पार्षदों से अभद्र व्यवहार कर रहे मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी को अवैध बताए जाने वाले सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की याचिका पर फैसला सुनाने में पांच से सात दिन का वक्‍त लग सकता है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अंतरिम जमानत दे दी है, लेकिन भ्रष्‍टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) फिलहाल सीबीआई (CBI) की हिरासत में हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...