1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM Samrat Chaudhary : सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को साबित करेंगे बहुमत , एक दिन का सत्र बुलाया गया

CM Samrat Chaudhary : सीएम सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को साबित करेंगे बहुमत , एक दिन का सत्र बुलाया गया

बिहार विधानसभा सचिवालय ने 24 अप्रैल को सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है। 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

CM Samrat Chaudhary : बिहार विधानसभा सचिवालय ने 24 अप्रैल को सत्र बुलाए जाने की सूचना मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत सभी विधायकों को दी है। 18वीं बिहार विधानसभा का दूसरा सत्र बुलाया गया। सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। नई सरकार के गठन के बाद यह विशेष सत्र बेहद खास माना जा रहा है। इस दौरान सीएम सम्राट विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। आज ही पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।

पढ़ें :- बिहार सरकार भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को देगी सरकारी नौकरी, आर्थिक सहायता भी करेगी...सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को सीएम पद की शपथ ली थी। संविधान की परंपरा के अनुसार नए मुख्यमंत्री को यह साबित करना होता है कि उनके पास सदन का बहुमत है। संविधान के तहत कोई भी सरकार तभी वैध मानी जाती है, जब उसे विधानसभा में बहुमत हासिल हो। नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के 202 विधायक चुनकर आए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...