1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-सीएम योगी महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर किया बड़ा प्रहार, बोले,- गिद्धों को लाशें नजर आती हैं सनातन की सुंदरता नहीं

Video-सीएम योगी महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर किया बड़ा प्रहार, बोले,- गिद्धों को लाशें नजर आती हैं सनातन की सुंदरता नहीं

प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में अव्यवस्थाओं और धर्म विरोधी बयानों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं पर तीखा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में अव्यवस्थाओं और धर्म विरोधी बयानों को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री योगी यूपी विधानसभा बजट सत्र (UP Assembly Budget Session) में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय (Leader of Opposition Mata Prasad Pandey) की ओर इशारा करते हुए कहा,कि आप संविधान की प्रति लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान के मानकों का कितना पालन करते हैं? यह राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किए गए हंगामे से स्पष्ट हो जाता है। उस दिन आपने जो हंगामा किया, क्या वह उचित था?

पढ़ें :- हार के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा खिलाड़ियों का किया समर्थन, बोले- यह बदलाव का दौर है और हमसे बहुत सी गलतियां होंगी

पढ़ें :- UP Rain Red Alert : यूपी में आफत वाली बारिश, अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों की मौत, इन जिलों में रेड अलर्ट

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मीडिया सेल पर भी निशाना साधते हुए कहा,कि आप लोग भाषण बहुत देते हैं, लेकिन नैतिकता और संविधान को कितना मानते हैं? यह आपकी पार्टी के मीडिया सेल द्वारा किए जा रहे पोस्ट से ही पता चल जाता है। यह किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है, उसकी भाषा को भी आपने देखा होगा।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा,कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली, सुअरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली, आस्थावानों को पुण्य मिला, सज्जनों को सज्जनता मिली, अमीरों को धंधा मिला, गरीबों को रोजगार मिला, भक्तों को भगवान मिला। सनातन की सुंदरता आखिर समाजवादी और वामपंथियों को कैसे नजर आएगी? सीएम योगी (CM Yogi) के इस बयान से विपक्षी दलों में नाराजगी देखी जा रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अन्य विपक्षी दलों ने इसे आपत्तिजनक करार दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...