1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी भतीजी की विदाई में हुए भावुक, दामाद के कंधे पर रखा हाथ, देखें Viral Video

सीएम योगी भतीजी की विदाई में हुए भावुक, दामाद के कंधे पर रखा हाथ, देखें Viral Video

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) उत्‍तराखंड में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए और नवविवाहत जोड़े को आशीर्वाद दिया।  ये शादी बेहद सादगी से हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी शामिल हुए।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) उत्‍तराखंड में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए और नवविवाहत जोड़े को आशीर्वाद दिया।  ये शादी बेहद सादगी से हुई जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी शामिल हुए। शनिवार को भतीजी अर्चना बिष्ट (Niece Archana Bisht) के विदाई के दौरान सीएम योगी (CM Yogi) भावुक नजर आए और दामाद के कंधे पर हाथ रखा, यह दिल छू लेने वाला पल हर किसी की आंखें नम कर गया। लोग बोले कितना किस्मती है ये दामाद? जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सीएम योगी आदित्‍यनाथ अपने गांव पंचूर में घर पर अपने एक रिश्‍तेदार की पोती के साथ खेलते हुए भी नज़र आए। उन्‍होंने बच्‍चों से कुछ देर बात की। सीएम योगी अक्‍सर बच्‍चों पर दुलार लुटाते दिखते हैं। यहां भी उनका वैसा ही रूप देखने को मिला।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 

सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) इस दौरान उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। साथ ही वह अपने गांव की गलियों में घूमे और वहां के निवासियों से बातचीत की। सीएम योगी ने स्थानीय लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान महिलाओं ने फूल देकर उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए, जिससे समारोह में खास ऊर्जा देखने को मिली।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

सीएम के दामाद मनोज गड़िया पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर डिवीजन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग गोरखपुर में ही है।

योगी आदित्यनाथ का पारिवारिक बैकग्राउंड

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath)मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार में कुल सात भाई-बहन हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का 2020 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। सीएम योगी की इस यात्रा ने एक ओर जहां उनके पारिवारिक जुड़ाव को उजागर किया। वहीं दूसरी ओर जनता के साथ उनके आत्मीय संबंधों को भी प्रदर्शित किया। उनकी इस यात्रा में धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं का समावेश रहा, जिससे यह यात्रा खास बन गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...