1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में जुटे सीएम योगी,अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को करेंगे सम्मानित

प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में जुटे सीएम योगी,अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को करेंगे सम्मानित

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर 45 दिवसीय धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के पावन अवसर पर 45 दिवसीय धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) प्रयागराज पहुंच गए हैं। उन्होंने अरैल घाट पर मेला क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। महाकुंभ समापन पर सफाई अभियान चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

पढ़ें :- Lucknow Floods : इकाना स्टेडियम इलाके की सड़कें पानी में डूबीं, अब दिख रहा गोमती का उफान, पैदल निकलना भी दूभर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath), उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर गंगा आरती की।

4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम तक लाने में सक्षम हुए : रेल मंत्री

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके नेतृत्व में इतना भव्य आयोजन हुआ। सभी के सहयोग से हम घनिष्ठ समन्वय के साथ काम कर पाए, जिसकी वजह से हम 13,000 ट्रेनों की योजना के मुकाबले 16,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन करने में सक्षम हुए। हम महाकुंभ के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम तक लाने में सक्षम हुए। हमने सुनिश्चित किया कि महाकुंभ के 45 दिनों के दौरान श्रद्धालुओं को रखरखाव के मामले में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हमें महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था पर विचार करने और उन्हें भीड़ के रूप में न देखने के लिए निर्देशित किया। हम सभी व्यवस्थाओं का विश्लेषण करेंगे और रेलवे संचालन नियमावली में स्थायी बदलाव लाएंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने प्रयागराज रेलवे स्टेशन (Prayagraj Railway Station) पर आरपीएफ कर्मियों और अन्य रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...